न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को विहिप का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर इन संगठनों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर में जोरदार रैली निकाली। शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने झंडी दिखाकर किया। पुरानी कलेक्ट्रेट से शुरू होकर यह यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई फिर वहीं आकर समाप्त हुई।
रैली के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता जयश्रीराम, वंदेमातरम, भारतमाता की जय के नारे लगाते हुए भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।रैली के बाद वक्ताओं ने राममंदिर निर्माण के संकल्प को दोहराया। रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रांतीय विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल दिग्विजय नाथ तिवारी थे।
रैली में मुख्य रूप से मनोज सिसौदिया, विद्याभूषण गर्ग, प्रशांत मिश्र, प्रवीन खंडेलवाल, मनोज वार्ष्णेय, सौरभ शर्मा, मनोज द्विवेदी, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, उमेश चंद्र, प्रशांत प्रताप, छोटू, मदनगोपाल वाष्र्णेय, नरेंद्र सिंह, महेश वर्मा, विशाल वर्मा, अंकित शर्मा, सूरज यादव, सुनील जैन थे।