फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिसर में निर्माण कार्य रुकवाया, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। स्थानीय मंडी समिति परिसर में हो रहे शौचालयों के निर्माण को वहां व्यापारियों ने रुकवा दिया और प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहा। मंडी परिसर स्थल में पिछले कुछ वर्षों में हुए नव निर्माण को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। घटिया निर्माण के संबंध में लगातार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में असंतोष पनप रहा है।

निर्माण के संबंध में कुछ व्यापारियों द्वारा लगातार एई एवं उपनिदेशक निर्माण से फोन कर बार-बार मांग की गई कि जिस मानक के अनुरूप सार्वजनिक शौचालय का निर्माण प्रस्ताव पास हुआ है, उसकी एक कॉपी उनको उपलब्ध करा दी जाए, जिससे उसकी गुणवत्ता को देखकर अच्छा निर्माण हो सके। व्यापारियों का कहना है कि निर्माण इकाई ने कोई भी कागज व्यापारियों को उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को इस बात को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने एकत्रित होकर निर्माण इकाई के खिलाफ नारेबाजी कर असंतोष व्यक्त किया और निर्माण रुकवा दिया। विरोध प्रदर्शन में प्रवीन वार्ष्णेय, मुकेश बंसल, पवन कुमार गुप्ता, पूरन पहलवान, अनिल कुमार शर्मा, देवराज सिंह, नरेंद्र बंसल, विनोद शर्मा, प्रमोद शर्मा, भोला शंकर शर्मा, राजेश वार्ष्णेय, जगदीश प्रसाद मैनेजर, अशोक कुमार, अमन बंसल, बंटी, ऋषि कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें