फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिले को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) बनाने के लिए जिला प्रशासन इन-दिनों किसी भी लापरवाही को नजरअंदाज नहीं कर रहा। यहां जिला प्रशासन स्तर से एक बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के सभी विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इस कार्रवाई से सभी अधिकारियों में खलबली मची हुई है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। अब डीएम रमाशंकर मौर्य ने जिले के सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत के खिलाफ एक्शन लिया है। सभी एडीओ पंचायत को मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन


सभी एडीओ पंचायत पर आरोप है कि 12 अगस्त से 18 अगस्त तक सभी ब्लॉकों में स्वच्छ शौचालय निर्माण के अनएप्रूव्ड एमआईएस को एप्रूव्ड किए जाने की स्थिति बेहद खराब है। वहीं किसी भी एडीओ द्वारा इस सप्ताह में फोटो अपलोडिंग नहीं की गई है। इस लापरवाही को देखते हुए एक्शन लिया गया है। पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का पर्याप्त मूल्यांकन और अनुश्रवण नहीं किया गया है।
-----------------------------
इस स्थिति पर हुई कार्रवाई
हाथरस। विकास खंड हसायन में शौचालय निर्माण की प्रगति सात, अनएप्रूव्ड़ एमआईएस को एप्रूव्ड़ किए जाने की प्रगति शून्य, विख हाथरस अनएप्रूव्ड एमआईएस को एप्रूव्ड किए जाने की प्रगति शून्य, विकास खंड सादाबाद शौचालय निर्माण की प्रगति मात्र 313, अनएप्रूव्ड एमआईएस को एप्रूव्ड किए जाने की प्रगति 65, फोटो अपलोडिंग की प्रगति 553, ब्लॉक सासनी में शौचालय निर्माण की प्रगति 38, अनएप्रूव्ड एमआईएस को एप्रूव्ड किए जाने की प्रगति चार, फोटो अपलोडिंग 14, ब्लॉक सहपऊ में शौचालय निर्माण की प्रगति 483, अनएप्रूव्ड एमआईएस को एप्रूव्ड किए जाने की प्रगति शून्य, सिकंदराराऊ में शौचालय निर्माण की प्रगति 423, अनएप्रूव्ड एमआईएस को एप्रूरव्ड करने की प्रगति शून्य, मुरसान में शौचालय निर्माण की प्रगति छह, अनएप्रूव्ड एमआईएस को एप्रूव्ड किए जाने की प्रगति 19, फोटो अपलोडिंग 16, प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

----------
बॉक्स
फिर से होगा शौचालयों का सत्यापन
हाथरस। जिले में शौचालय निर्माण को लेकर सर्तकता बरती जा रही है। अब विभागीय स्तर से वर्षवार हुए शौचालयों के निर्माण का सत्यापन कराया जाएगा। यह सत्यापन स्वच्छता प्रेरक करेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से सभी को पत्र जारी कर दिया गया। यह प्रेरक एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगे। वही गांव में अधूरे पड़े शौचालयों का निर्माण कार्य भी पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें