न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। मंगलवार की दोपहर को तालाब चौराहा पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक रोडवेज बस में सांप निकल आया। यह देख सवारी बस से बाहर आ गई। चौराहा पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
शहर के तालाब चौराहे पर सवारियों को लेने के लिए हाथरस-मथुरा डिपो की रोडवेज बस खड़ी थी। अचानक बस में करीब पांच फीट लंबा सांप दिखने के बाद सवारियों में भगदड़ मच गई। सांप बस से निकल कर सड़क पर आ गया और भागने की कोशिश करने लगा।
लोगों ने सांप पर काबू करने का प्रयास किया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। काफी देर बाद एक व्यक्ति ने सांप को बोरे में बंद का चौराहेे पर मौजूद तालाब में फेंका।