फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चुनाव में गईं 19 बसें लौटीं, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sat, 06 May 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पड़ोसी जिले आगरा व अन्य जिलों में पहले चरण के चुनाव के लिए हाथरस डिपो की 19 बसें होमगार्ड व पुलिस बल को लेकर गई थी। इस कारण लोकल से लेकर लंबे मार्गाें पर बसों की किल्लत हो गई। यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। रोडवेज बसें चुनाव से वापस आ गई हैं, इसलिए अब चुनाव से लौटीं 19 बसों को लोकल व लंबे मार्गाें पर फिर से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलाया जाएगा। शुक्रवार की सुबह बसों की वापसी हुई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पड़ोसी जिले आगरा व अन्य जिलों में पहले चरण के चुनाव के लिए हाथरस डिपो की 19 बसें होमगार्ड व पुलिस बल को लेकर गई थी। इस कारण लोकल से लेकर लंबे मार्गाें पर बसों की किल्लत हो गई। यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब चुनाव से बसों की वापसी के बाद सहालग में उमड़ रहे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी।

दैनिक यात्रियों को भी आवागमन में सहूलियत। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि चुनाव में गई सभी बसें वापस आ गई हैं। शनिवार से बसों का संचालन सुचारु हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें