फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 20 मतदान कार्मिक रहे गैरहाजिर, रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

Sat, 06 May 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्यप्रकाश मिश्र, परियोजना निदेशक (पीडी) राजेश कुरील ने कक्षों में पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया।
विज्ञापन




सीडीओ ने कहा कि यहां जो कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उन्होंने पूर्व में भी निर्वाचन के दौरान किसी न किसी पद पर रहते हुए निर्वाचन कराया होगा। उन्होंने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की अहम भूमिका बताते हुए टीम भावना से निर्विघ्न मतदान कराने की जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। गैरहाजिर मतदान कार्मिकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।



पीडी राजेश कुरील ने कहा कि मतदान के दौरान वह कोई भी ऐसा कार्य या आचरण न करें, जिससे उनकी सत्यनिष्ठा पर उंगली उठ सके। प्रशिक्षण के दौरान यदि कोई शंका हो तो उसका समाधान अवश्य कर लें। प्रशिक्षण से संबंधित जो भी सामग्री उपलब्ध कराई गई है, उसका भली-भांति अध्ययन कर लें। निर्वाचन के दौरान की गई गलती क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों से कहा कि वह प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्र के द्वारा मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन




मतदान कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पालियों में 400-400 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर ने मतदान से पूर्व, मतदान के समय और मतदान के बाद की आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने पीठासीन अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया। पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों ने मतपेटिकाओं को सील करने की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें