न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस के करीब चार हजार लोगों ने सरचार्ज समाधान योजना में भी बकाया जमा नहीं किया है। अब महकमे द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मार्च माह में महकमे को साठ करोड़ रुपया हासिल हुआ है।
बता दें कि 62 बिजलीघरों के जरिए करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। जनवरी में शुरू हुई ओटीएस में काफी लोगों ने बकाया जमा किया। मार्च माह में कुल 32 हजार लोगों ने ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें चार हजार लोगों ने बकाया जमा नहीं किया।
मार्च माह में खंड प्रथम ने नौ करोड़, खंड द्वितीय ने 17 करोड़, खंड तृतीय ने 20 करोड़ और खंड चतुर्थ ने 14 करोड़ रुपया वसूल किया। कुल मिलाकर 60 करोड़ रुपये मिला है। जिन लोगों ने ओटीएस में रजिस्ट्रेशन करा रखा है, वह बकाया जमा नहीं कर पाए हैं तो चार अप्रैल तक बकाया जमा कर दें, अन्यथा उनकी रजिस्ट्रेशन की राशि जब्त कर ली जाएगी। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।