न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सासनी) हाथरस।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत श्रीराम ग्राम सेवा संस्थान के बैनर तले केएल जैन इंटर कॉलेज में शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर यात्रा के नियमों की जानकारी दी गई।
नुक्कड़ नाटक एवं लेख और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों को सड़क रक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता अखिलेश गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्वेता दिवाकर मौजूद थीं।
सामाजिक संस्था श्रीराम ग्राम सेवा संस्थान के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक ‘जरा संभल के’ का मंचन किया गया। लेख कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अतिथियों ने सड़क सुरक्षा को जीवन रक्षा के लिए आवश्यक बताते हुए दुर्घटना में कमी लाने की अपील की।
स्वच्छ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया। विद्यालय परिवार और स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा की शपथ दिलाई गई। संचालन वीरेंद्र जैन ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक जैन, शोभित जैन, उदयवीर शर्मा, आशीष शर्मा, आशीष भार्गव, ओपी वर्मा, सुनीता वार्ष्णेय, रज्जो हाथरसी, आशू, सोनू, प्रेमचंद्र, सुनील कुमार आदि थे।