फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एडीओ पंचायत का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में शुक्रवार को डीपीआरओ बनवारी सिंह ने एडीओ पंचायत के साथ बैठक की। बैठक में एलओबी, प्लान प्लस सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। इस मौके पर दो एडीओ पंचायत का गैरहाजिर रहने पर वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने एलओबी, एसबीएम, प्लान प्लस, फोटो अपलोडिंग, वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना आदि की बिंदुवार समीक्षा की। इस मौके पर शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं फोटो अपलोडिंग में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा में पता चला कि प्लान प्लस पर मात्र 10 फीसदी फीडिंग की गई है। पांच मार्च तक पूरा डाटा फीड करने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर प्लान प्लस में पांच मार्च तक फीडिंग पूरी नहीं की जाती है तो संबंधित अधिकारियों पर वेतन रोकने की कार्रवाई के साथ साथ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। डीपीआरओ ने बैठक में गैरहाजिर रहे एडीओ पंचायत हाथरस व एडीओ पंचायत सहपऊ का वेतन रोकने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें