फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मार्च तक बकायेदारों को मिलेगा ओटीएस का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


बकायेदारों के लिए खुशखबरी है। अब वह 25 मार्च तक ओटीएस में बकाया जमा कर व्याज में सौ फीसदी लाभ पा सकेंगे। शुक्रवार की देर शाम प्रदेश सरकार ने तिथि को बढ़ा दिया है। शुक्रवार की दोपहर को इगलास अड्डा बिजली कार्यालय पर नोडल अफसर ने ओटीएस की समीक्षा की। काफी देर तक अधीनस्थों से वार्ता की।

बता दें कि हाथरस जिले में बिजली महकमे का करोड़ों रुपये का बकाया पड़ा हुआ है। तमाम कोशिशों के बाद भी विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हासिल नहीं हुआ। जिले का किसान आलू की खुदाई पर निर्भर है। इस कारण विभाग को शत प्रतिशत राजस्व हासिल नहीं हो रहा है। हाथरस जिले में अब तक करीब 30 हजार लोगों ने ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराया है। किसानों व आमजन की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सरचार्ज समाधान योजना की तिथि को बढ़ाते हुए 25 मार्च कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया राशि का तीस प्रतिशत जमा होने के साथ रजिस्ट्रेशन होगा। इससे विभाग व बकायेदार दोनों को राहत मिलेगी। निगम के जनसंपर्क अधिकारी केके सिंह अखिलेश का कहना है कि जो लोग इस अवधि में बकाया जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं शुक्रवार की दोपहर को इगलास अड्डा बिजली कार्यालय पर आगरा एमडी आफिस से नोडल अफसर/ अधिशासी अभियंता रेड केजी सारस्वत पहुंचे। उन्होंने ओटीएस की समीक्षा की। अधिकारियेां को ओटीएस में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल, एक्सईएन खानचंद्र, एसडीओ कुलदीप श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें