न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जनवरी के पहले सप्ताह में शनिवार को मौसम से करवट ली। सर्दी बढ़ गई और कोहरे की चादर तन गई। इस कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव के सहारे तापते दिखे। ठंड के चलते लोगों का जनवजीनव प्रभावित हुआ।
पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। शनिवार को अन्य दिनों की सुबह सर्दी अधिक थी। सुबह सड़कों पर कोहरे की चादर तनी हुई थी। इस कारण वाहन लाइट जलाकर गंतव्य तक की दूरी तय करते नजर आए। सूर्यदेव के तेवर भी अन्य दिनों की अपेक्षा नरम थे। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेते दिखे।
ठंड से बचने के लिए बच्चे भी गर्म कपड़े पहने दिखे। दोपहर को सरकारी व अन्य कार्यालयों में लोग धूप में सेंकते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग जल्दी घरों को चले गए। इस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। घरों में लोग ब्लोअर व हीटर पर ठंड को दूर करते दिखे।