फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की हार के चलते नगर पालिका में नहीं मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। पांच राज्यों में भाजपा की हार का असर यहां भी देखने को मिला। बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया, लेकिन इसकी खुशी में नगर पालिका में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। पालिका सूनी दिखाई दी।

बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल को पूरा हुए एक साल हो गया। पिछले साल 12 दिसंबर को ही नगर पालिकाध्यक्ष ने शपथ ली थी। वह भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीते थे। एक साल का कार्यकाल पूरा होने की खुशी में माना जा रहा था कि नगर पालिका में बुधवार को जश्न होगा और खुशियां मनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इसकी तैयारी भी कर रखी थी, लेकिन भाजपा की पांच राज्यों में हुई करारी कार के बाद यहां भाजपाइयों की यह खुशियां काफूर हो गईं। नगर पालिकाध्यक्ष चूंकि भाजपा के हैं। इसके चलते यहां नगर पालिका में इसी के चलते कोई आयोजन नहीं किया गया। भाजपाई पूरे दिन इस हार के चलते मायूस दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें