फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा अर्पण कालोनी वाले पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शहर के साकेत कालोनी के निकट बनी कृष्णार्पण कॉलोनी के लोग पानी के लिए तरस गए हैं। करीब दस दिन से बिजली संकट झेल रहे हैं। कालोनी के लोगों ने सीएम पोर्टल से डीएम तक शिकायत की है। विद्युत अधिकारियों के अनुसार कॉलोनाइजर ने निर्माण के लिए चार किलोवाट के लिए आफिस का कनेक्शन लिया था।

उसने कनेक्शन को खत्म करा दिया। जिस पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का बकाया है। अब बिजली विभाग इस कॉलोनी को बकाया के चलते विद्युतीकरण नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा कालोनी के लोग झेल रहे हैं। जब कालोनी के लोगों ने कनेक्शन देेने के लिए बिजली अधिकारियों से गुहार लगाई तो विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जब तक कॉलोनाइजर बकाया जमा नहीं करेगा, तब तक वह कनेक्शन नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध मेें कालोनी के लोगों ने सीएम पोर्टल व डीएम से शिकायत की। उसके बावजूद बिजली चालू नहीं हुई है। एक्सईएन शहर आदित्य पांडेय का कहना है कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय से विद्युतीकरण के लिए हरी झंडी मिल गई है। जल्द कॉलोनी के लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा। कॉलोनाइजर से भी बात हुई है। एक-दो दिन में वह बकाया जमा करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें