फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासंद की शिकायत पर पीडब्लूडी की टेंडर प्रक्रिया की स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। सांसद की शिकायत पर पीडब्लूडी की टेंडर प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। इस सिलसिले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है। सांसद ने शिकायत की गई थी पीडब्लूडी के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के चलते चंद ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए गलत तरीके से टेंडर उठाए जा रहे हैं। शिकायत के बाद सीडीओ की प्रारंभिक जांच के बाद यह यह कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि पीडब्लूडी की ओर से निर्माण कार्यों को लेकर टेंडर निकाले गए थे। इन टेंडरों को लेकर सांसद राजेश कुमार दिवाकर की ओर से डीएम से शिकायत की गई थी। इस मामले में डीएम तत्काल मामले की जांच सीडीओ से कराई। सीडीओ ने प्राथमिक जांच में पाया कि 34 टेंडरों की खरीद की गई है और यह सभी टेंडर पीडब्लूडी कार्यालय से ही खरीदे गए है।
विज्ञापन


इस आधार पर फिलहाल टेंडर प्रक्रिया को स्थगित करते हुए इस प्रकरण में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी। सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि पीडब्लूडी के अधिकारियों ने मिलीभगत करके कुछ सड़कों के टेंडर चंद ठेकेदारों से अवैध लाभ देकर चुपचाप टेंडर फॉर्म देकर प्रक्रिया पूर्ण करा ली है। जिले में इन टेंडरों से भाजपा की सरकार के प्रति गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसा कृत्य विगत में भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा किया जा चुका है। इस शिकायत को संज्ञान में लेने के बाद डीएम ने प्रकरण की जांच सीडीओ को सौंप दी। सीडीओ एसपी सिंह ने प्राथमिक जांच में पाया कि आमंत्रित निविदाओं की बिक्री 15 अक्तूबर तक की गई और 16 अक्तूबर को डाले गए। 18 ठेकेदारों द्वारा 34 टेंडर क्रय किए गए। चार स्थानों से टेंडरों की ब्रिकी की जानी थी, लेकिन 34 टेंडरों की ब्रिकी पीडब्लूडी कार्यालय से हुई। सीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट के पत्र में कहा है कि शिकायत पर मिले साक्ष्यों पर तत्काल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है। शिकायत की विस्तृत जांच किया जाना आवश्यक है। इसके लिए अलग से एक तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। इस कारण फिलहाल टेंडर प्रक्रिया को स्थगित किया जाए। सीडीओ स्तर से हुई जांच के आधार पर डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को टेंडर स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह टेंडर बुधवार को होने थे, लेकिन अब इन पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें