फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिसों में अभी तक संचालित नहीं हुए आधार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। आधार नामांकन और आधार संशोधन के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेेट सभागार में एडीएम रेखा एस चौहान की अध्यक्षता में ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक हुई। एडीएम ने आधार नामांकन और आधार संशोधन के बारे में जानकारी ली।

बैठक के दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में आधार नामांकन, आधार संशोधन जनसेवा केंद्रों से नहीं होकर केवल बैंकों और पोस्ट ऑफिस कार्यालयों से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीएम जनता दर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस व आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल और अन्य माध्यमों से आधार कार्ड पंजीकरण एवं संशोधन के लिए आम जनमानस सेे अत्यधिक संख्या में प्रार्थना पत्र प्राप्त हो रहे हैं। इनमें जन सामान्य को बैंकों व डाकघरों से सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम नेे एलडीएम और पोस्ट मास्टर को निर्देश दिए कि आम जन सामान्य को आधार अपडेट और नामांकन में किसी भी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में 24 केंद्र संचालित है, जिसमें से 11 पोस्ट ऑफिस वाले केंद्र संचालित नहीं है। समस्त केंद्रों को अगले सात दिन में हर हालत में संचालित किया जाए। संचालन ईडीएम मनोज उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर एसडीएम सादाबाद ज्योत्सना बंधु, एसडीएम सिकंदराराऊ अंजुम बी, डीटीएस धर्मेंद्र सिंह, आदि बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें