न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। शहर के जिन विद्युत उपभोक्ताओं पर दस हजार से ऊपर का बकाया है, उनको बिजली कट का झटका लगने वाला है। दस हजार से ऊपर के पांच हजार बकाएदारों के जल्द मीटर उतारे जाएंगे। एक्सईएन ने एसडीओ और जेई को बकाएदारों पर कार्रवाई के लिए कहा है।
बता दें कि हाथरस जिले के बिजली महकमे में शहर से देहात तक करीब चार सौ करोड़ रुपये का बकाया है। तमाम कोशिशों के बावजूद बकाया नहीं निकल पा रहा। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान हैं। बीते दिनों निगम के चेयरमैन ने बकाएदारों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे।
शहर के करीब पांच हजार लोगों पर दस हजार से अधिक का बकाया है। इन बकाएदारों से कई बार बकाया जमा करने को कहा गया, नोटिस भी भेजा गया, लेकिन बकाएदारों पर कोई असर नहीं हुआ। अब इन बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ विभाग मीटर भी उतारेगा। एसडीओ और जेई को एक्सईएन आदित्य पांडेय ने निर्देश जारी कर दिया है।
-----
शहर के करीब पांच हजार लोगों पर दस हजार से अधिक का बकाया है। इन बकाएदारों के मीटर उतारने के लिए एसडीओ और जेई से कहा गया है।
-आदित्य पांडेय, एक्सईएन यूपीपीसीएल