फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव को छोड़ राष्ट्रहित में कार्य कर रहे स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन पर्व सोमवार को श्रीकृष्ण गौशाला के सत्संग भवन में हुआ। जिसमें स्वयंसेवकों को चंदन तिलक लगाकर भगवा ध्वज का पूजन किया एवं पुष्प अर्पित किए। संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख आनंद ने उपस्थित स्वयं सेवकों को गुरु पूजन के महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संघ ने किसी मनुष्य को गुरु न मानकर परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु माना है। किसी मनुष्य में गुरु रहते हुए अपने शिष्यों के प्रति भेदभाव की भावना आ सकती है, लेकिन परम पवित्र भगवा ध्वज के लिए सभी शिष्य समान ही रहेंगे। स्वयं सेवक जातिवाद और भेदभाव से हटकर राष्ट्र के विकास में निरंतर कार्य करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रेम रघु हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के प्रबंधक डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि ऊंच-नीच के भेद को छोड़कर देशहित में कार्य करना चाहिए। देश के हर युवा को भारत माता की सेवा के लिए तैयार रहना होगा। अंत में भारत माता की प्रार्थना हुई। इस मौके पर संघ के जिला प्रचारक उमेश, विभाग सह संपर्क प्रमुख अजय कुलश्रेष्ठ, जिला सहकार्यवाह राम हरी, जिला व्यवस्था प्रमुख राधेश्याम, जिला प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल, अशोक मेहरा, मुकेश बंसल, कैलाश कूलवाल, गौरव अग्रवाल, प्रशांत मिश्र, मनोज वार्ष्णेय, प्रवीन कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें