वित्तीय वर्ष 2024-25 सोमवार को संपन्न हो रहा है। पहली अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2025-26 लागू हो जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति पर जिले के विभागों में शासन से जारी बजट खर्च करने की कवायद जारी है। बीते पांच दिनों में विभिन्न विभागों के माध्यम से 18 से 20 कराेड़ रुपये भुगतान किया जा चुका है। बिलों तैयार किए जा रहा हैं, ताकि सोमवार शाम तक अंतिम भुगतान हो सके। रविवार को सरकारी विभागों के अफसर व कर्मचारी दिन भर इसी कार्य में जुटे रहे।
सड़क निर्माण, भवन निर्माण के लिए नामित लोनिवि व सीएनडीएस आदि संस्थाओं को बीते पांच दिनों में करीब 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कृषि विभाग, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाभार्थियों व अन्य कार्य के लिए करीब 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों की ओर से प्रशासनिक मद के बिलों के जरिए 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। सोमवार देर शाम तक भुगतान प्रकिया को पूरा किया जाएगा। हालांकि अभी शासन की ओर से लोनिवि को लगातार मांग के अनुरूप धनराशि जारी की जा रही है।