क्षेत्र में एक सांड़ ने हमला करके कई लोगों को घायल कर दिया। गांव में सांड़ ने एक महिला सहित कई लोगों को पटक पटक कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो एक युवक को सांड़ ने उठाकर जमीन पर पटक दिया और उसके ऊपर बैठ गया। जैसे तैसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों व राहगीरों ने लाठी डंडे से सांड से उसे बचाया। युवक के गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
वहीं घायल व्यक्ति शंकर निवासी चंदपा, महिला रेखा देवी निवासी हाथरस व टिर्री चालक रूपसिंह निवासी लाड़पुर, बेगम निवासी रोहई को सांड़ ने घायल कर दिया। खेड़ा परसौली निवासी तीन लड़कियों को राह चलते हुए सांड़ ने घायल कर दिया। सांड को लेकर ग्रामीणों व राहगीरों में दहशत फैली हुई है।