फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद पर 18 दावेदार

Sun, 03 Jan 2016 11:40 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर खूब घमासान हो रहा है। हाथरस जिले से जिलाध्यक्ष पद के लिए 18 भाजपा नेताओं ने चुनाव अधिकारियों के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। चुनाव अधिकारियों ने बंद कमरे में जिले के सभी क्षेत्रों से आए भाजपाइयों से अलग-अलग विचार जान कर डायरी में अंकित किया। चुनाव अधिकारी इन नामों को पार्टी हाईकमान भेजेंगे उसके एक सप्ताह के अंदर पार्टी हाईकमान जिलाध्यक्ष की घोषणा कर देगी।
विज्ञापन

शिवा गार्डन में जिला चुनाव प्रभारी राजीव गुंबर व सह चुनाव प्रभारी डॉ. देवेंद्र शर्मा के समक्ष वीरेंद्र सिंह राना, संजय शर्मा, गौरव आर्य, मनोज अग्निहोत्री, अविनाश तिवारी, सुभाष सेंगर, देव चंद गौड़, प्रमोद सेंगर, सुनीता मिश्रा, रामवीर सिंह, दिलीप पोद्दार, राजीव सिंह, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, सत्यभान सिंह, सुनील गौतम, महावीर तिवारी, देवेंद्र शर्मा, मुकेश कौशिक के नाम शामिल हैं।
इनके अलावा प्रांतीय परिषद के लिए नरेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, अनिल शेखावत, राकेश गुप्ता, लवकुश शर्मा, कप्तान सिंह ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। चुनाव अधिकारी इन नामों की सूची व आवेदन पार्टी हाईकमान लखनऊ में देंगे उसके बाद ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद्र आर्य, मास्टर सत्यपाल सिंह, कुसमा देवी मदनावत, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, पूर्व सांसद बंगाली सिंह, डॉ. चंद्रशेखर रावल,  वासुदेव माहौर, संजय सक्सेना, विश्वनाथ आर्य, राकेश अनाड़ी, राकेश कुशवाहा, आदि भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें