फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से 180 आवेदनों के पर नहीं लगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


जिले में तहसील स्तर पर रिपोर्टों के इंतजार में 180 आवेदन लंबित चल रहे हैं। अब डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर तत्काल रिपोर्ट लगाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं तहसील सासनी के सबसे ज्यादा संख्या में प्रमाण पत्रों के आवेदन लंबित हैं।

शासन स्तर से लोगों को आय, मूल निवास, जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र एक निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराए जाने के लिए ऑनलाइन माध्यम शुरू किया गया है, लेकिन यह माध्यम भी अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। यहां जिले में विभिन्न प्रकार प्रमाण पत्रों के 180 आवेदन तहसील और अन्य स्तरों पर रिपोर्ट के इंतजार में अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सबसे ज्यादा तहसील सासनी अव्वल पर है। यहां पर 59 आवेदन रिपोर्ट के इंतजार अटके हुए हैं। इस मामले में डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपनी रिपोर्ट लगाकर प्रमाण पत्रों को जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में लापरवाही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें