नगर पंचायत के सभासदों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लल्लनराम यादव और चेयरमैन रविकांत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में निर्वाचित सभासदों को शासन द्वारा मानदेय के रूप में कम से कम 15 हजार रुपये प्रतिमाह देने के प्रस्ताव और वार्डों में छोटे-मोटे कार्यों के लिए 10 लाख रुपये वार्षिक तक के विकास कार्य कराने के अधिकार सभासदों को प्रदान किए जाने से संबंधित प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में शामिल कर बोर्ड से प्रस्तावित करवाते उसे शासन को भिजवाने की मांग की गई।