न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मोदी सरकर के अंतरिम बजट से जिले के पांच हजार घरों के लोगों के लिए खुशबखरी है। करीब पांच हजार घरों को जल्द बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। अब तक सौभाग्य योजना में 52 हजार कनेक्शन हो चुके हैं।
बता दें कि शासन से सौभाग्य योजना के तहत लक्ष्य मिला। इसके साथ जिले में सौभाग्य योजना ने रफ्तार पकड़ी, जिला सौभाग्यशाली घोषित हुआ। मध्यम वर्ग के लोगों को किस्तों में बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया गया। जिले भर में 52 हजार लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
अब सरकार के अंतरिम बजट में प्रत्येक परिवार को सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने की घोषणा की है। इसी के साथ जिले के करीब पांच हजार घरों को और बिजली कनेक्शन मिलेगा। इस मामले में अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि अंतरिम बजट में सौभाग्य योजना के तहत हर परिवार को मुफ्त बिजली कनेक्शन की घोषणा से करीब पांच हजार कनेक्शन और हो जाएंगे।