फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के रत्न बने पीएससी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। भाजपा लगातार दलित नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंप रही है। बेबीरानी मौर्य को उत्तराखंड की राज्यपाल बनाने के बादअब केंद्र सरकार ने हाथरस के निवासी व भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेशचंद रत्न को पेसिंजर सर्विस कमेटी (पीएससी) रेलवे बोर्ड का चेयरमैन बनाया है। उनका दर्जा केंद्रीय राज्य मंत्री स्तर का होगा।

उनके कमेटी का चेयरमैन बनने की जानकारी मिलते ही यहां के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन्य नेताओं ने उन्हें फोन पर बधाई भी दी। रमेशचंद रत्न सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। उल्लेखनीय है कि रत्न काफी पुराने राजनेता हैं। वह कांशीराम के समय में बसपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। उसके बाद वह दलित सेना और रालोद में भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तदुपरांत वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने भी उन्हें न केवल अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया बल्कि इस समय वह वह मोर्चा के छह प्रांतों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित राज्यों के प्रभारी हैं। इसमें से तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा के पक्ष में वह इन राज्यों में जमकर प्रचार भी कर रहे हैं। फोन पर हुई वार्ता में रत्न ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी गई है और उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निवर्हन करेंगे। उनका कहना है कि अपने समर्थकों के स्नेह के बल पर ही वह आज इस पद पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें