फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की टीम रही मंडलीय खेलों में चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


तीन दिन चली मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता की चैंपियन अलीगढ़ जनपद की टीम रही। शिक्षामंत्री संदीप सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए, पुरस्कार वितरित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय युवा समारोह 2018 के तीसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जोश का प्रदर्शन किया। 100 मीटर बाधा दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में एटा प्रथम, हाथरस द्वितीय और अलीगढ़ की टीम तृतीय रही। जूनियर बालिका वर्ग में एटा प्रथम, अलीगढ़ द्वितीय, अलीगढ़ तृतीय रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ प्रथम, हाथरस द्वितीय हाथरस तृतीय, सीनियर बालक वर्ग में अलीगढ़ प्रथम, हाथरस द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इस प्रकार प्रतियोगिता में जनपद अलीगढ़ प्रथम, हाथरस द्वितीय और एटा तृतीय स्थान पर रहा। करीब चार बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे शिक्षामंत्री संदीप सिंह का सभी ने स्वागत किया। खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कर मंत्री को सलामी दी गई। इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम चला। जिसमें विजयी जनपदों और उनके खिलाडिय़ों को ट्रॉफी देकर मंत्री ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन सोनाली वार्ष्णेय ने किया। डीआईओएस सुनील कुमार ने मंत्री को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एएओ रामवीर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम वार्ष्णेय, डॉ. दिलीप कुमार आमोरिया, समीक्षा सिंह, डॉ. रामनिवास, डीओसी रवेंद्र कुमार, डॉ. विकास कौशिक, डॉ. मनोज शर्मा, अतुल वर्मा, जहांगीर हाशमी, होरीलाल वर्मा आदि मौजूद थे।

तीसरे दिन इन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में हनी यादव अलीगढ़ प्रथम, राजकुमारी कासगंज द्वितीय, नेहा हाथरस तृतीय, छह किलोमीटर क्रासकंट्री सीनियर बालिका वर्ग में गुंजन हाथरस प्रथम, शीतल कुमारी अलीगढ़ द्वितीय और कासगंज की बीनेश तृतीय रही। बालक वर्ग में देवराज अलीगढ प्रथम, धर्मंवीर सिंह हाथरस द्वितीय और संजय सारस्वत हाथरस तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


100 मीटर रिले रेस में जूनियर बालिका वर्ग में एटा प्रथम, अलीगढ़ द्वितीय हाथरस के प्रतियोगी तृतीय स्थान पर रहे। 4000 मीटर पैदल चाल सीनियर बालिका वर्ग में दीपिका कासगंज प्रथम, काजल शर्मा अलीगढ़ द्वितीय और शीतल अलीगढ़ तृतीय रहीं। 3000 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में रुचि कुमारी अलीगढ़ प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें