न्यूज डेस्क अमर उजाला, हाथरस।
बागला डिग्री कॉलेज में शनिवार को एक छात्रा को आंतरिक सचल दल ने मॉडल पेपर के पन्ने से नकल करते हुए पकड़ लिया। यहां पर 120 विद्यार्थी बीएड की परीक्षा में गैर हाजिर रहे।
शनिवार को बागला डिग्री कॉलेज में बीएड की परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई। 886 परीक्षार्थियों में से 766 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां पर आंतरित सचल दल को आरपी कन्या डिग्री कॉलेज बुढ़ाइच की छात्रा पर शक हुआ।
तलाशी की तो उसके पास मॉडल पेपर का पन्ना निकला, जिससे वह अपनी कॉप में प्रश्र का उत्तर लिख रही थी। छात्रा की कॉपी को नकल के साथ सील कर दिया गया और उसे दूसरी कॉपी दे दी गई।