फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में होगी सीरियल कलाकारों से कार्यक्रम की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज 15 सितंबर को होने वाले महारास एवं बृज सांस्कृतिक छप्पन भोग, मयूर एवं लोक नृत्य कला कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाए जाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कार्यक्रम के संयोजक एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशिकांत गौतम ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता राजेश अग्रवाल ने की।

कार्यक्रम की एंकरिंग टेलीविजन कालाकार श्रुति शर्मा द्वारा की जाएगी। वहीं कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय नृत्यागंना व यश भारती सम्मानित गीतांजली शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक शशी कांत गौतम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद राजेश दिवाकर व मंडलायुक्त अजय दीप सिंह करेंगे। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य व एसपी जय प्रकाश द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप जिले के जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष अतिथि के रुप में एडीएम रेखा एस चौहान और एडीएम न्यायिक डीपी सिंह उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संजीव राजपूत, सतीश चंद्र, राकेश गौतम, कुलदीप शर्मा, रामप्रकाश कुलश्रेष्ठ, सचिन उपाध्याय, रवि शर्मा, महेन्द्र सिंह, अनिल कुमार सक्सेना, तेज नारायन सारस्वत, राजेश अग्रवाल, सुनील कुमार गौतम, विवेक श्रोती, सौरभ चौधरी, राजकुमार व्यास, शीतल प्रसाद शर्मा, हरिओम शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें