फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा रूठ कर पहुंचा ननिहाल, दूसरा गंगा जी नहाने गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हाथरस। शहर से एक ही दिन में गायब हुए दोनों बच्चे मिल गए हैं। एक बच्चा परिजनों से गुस्सा होकर अपनी ननिहाल पहुंचा गया था तो दूसरा बिना बताए गंगा स्थान करने के लिए चला गया था। जिसे लेकर परिजन तो परेशान थे ही, पुलिस भी काफी परेशानी में आ गई थी। बच्चों के मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि नेहरू कॉलोनी निवासी कक्षा छठवीं का छात्र रियांश मलिक पुत्र शम्मी मलिक अचानक से गायब हो गया था। इधर कोतवाली क्षेत्र के विद्यापति नगर के रहने वाले शिक्षक सुरेन्द्र गुप्ता का 11वीं में पढने वाना बेटा माधव गुप्ता गायब हो गया। शहर से दो बच्चों के एक ही दिन में गायब होने से उनके परिजन तो परेशान थे ही, जिसने भी सुना वह अपने बच्चों को लेकर परेशान होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो दोनों बच्चों के बारे में जानकारी मिल गई। रियांश मलिक तो अपनी नानी के यहां आगरा में मिला। जिसे लेकर बताया गया कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से नानी के यहां चला गया था। वहीं माधव गुप्ता बिना बताए गंगा स्नान करने चला गया था। दोनों बच्चों के सकुशल वापस लौटने पर परिजन तो खुश हुए ही, पुलिस ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें