फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अनुदेशकों का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद ने सोमवार हो ब्लॉक हसायन के 6 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो अनुदेशक व दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। इनका वेतन व मानदेय काटने के आदेश दिए। एक प्रधानाध्यापक से पदीय दायित्वों का ठीक से निर्वहन न करने पर सात दिन में स्पष्टीकरण तलब किया। एक एमपीआरसी का पदीय दायित्व निर्वहन न करने पर अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक हसायन के प्राथमिक विद्यालय पिछौंती में निरीक्षण के समय स्टाफ उपस्थित था। पंजीकृत विद्यार्थी 60 के सापेक्ष 38 उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिछौंती में सभी स्टाफ उपस्थित था। पंजीकृत छात्र 35 के सापेक्ष 21 उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय नारई में सहायक अध्यापक देवेंद्र अनुपस्थित मिले। शिक्षक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश बीएसए ने दिए। इसी विद्यालय में शिक्षिका पुष्पा यादव 2 जुलाई से 9 जुलाई तक अनुपस्थित मिलीं। प्रधानाध्यापक ने दोनों शिक्षकों की अनुपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। इस मामले में शिक्षिका और प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय नारई में शिक्षिकाएं बातें करते हुए मिलीं। ब्लैक बोर्ड पर कोई भी कार्य अंकित नहीं था। पंजीकृत छात्र संख्या 167 के सापेक्ष मात्र 36 छात्र उपस्थित थे। पुस्तकों के वितरण के बारे में प्रधानाध्यापक मुहब्बत सिंह कोई भी उत्तर नहीं दे पाए। न्याय पंचायत प्रभारी पद के दायित्वों का भी सही ढंग से निर्वहन नहीं किया जा रहा था। बीएसए ने उनके वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुगलगढ़ी अनुदेशिका अनुपस्थित थी। उसका एक दिन का मानदेय काटने के आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें