बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के शासन में पिछड़े वर्ग के लोग काफी परेशान हैं। आए दिन अत्याचार हो रहे हैं परंतु प्रदेश की सरकार अपनी जुमलेबाजी में जनता को उलझाए हुए है।
भाजपा ने यह कहकर पिछड़ों का वोट लिया था कि हमारे समाज का ही मुख्यमंत्री बनेगा। यहां मौजूद सभी पिछड़े कसम खाकर जाएं कि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा को जिताकर बहनजी को प्रधानमंत्री मनाएंगे। वे मथुरा रोड स्थित बसपा नेता मनोज सोनी के आवास पर बसपा पिछड़ा वर्ग भाईचारा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन बहन, बेटियों की इज्जत लूटी जा रही हैं लेकिन सरकार मौन है। जिस समय प्रदेश में बसपा की सरकार थी तब बहन, बेटियां सुरक्षित थीं। बहन मायावती के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में कानून का राज था। पिछड़े समाज से काफी तादात में कैबिनेट व राज्य मंत्री थे। कश्यप समाज के सुरेश कश्यप को एमएलसी बनाया। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि पूरे भारत में बहनजी जैसा कोई नेता नहीं है।
2019 में बहनजी ही देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। बहनजी ने अपने शासनकाल में पिछड़े, दलित, सामान्य वर्ग के लोगों को एक सूत्र में बांध कर कार्य किए। समाज में भाईचारा बढ़ा और धर्म, जाति के नाम पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। पूर्व मंत्री दयाराम सैनी ने कहा कि सैनी समाज को जितना ऊपर उठाने का काम बहनजी ने किया, वह भाजपा ने कभी नहीं किया।
सम्मेलन को मुख्य जोनल इंचार्ज हेमंत प्रताप सिंह, संघप्रिय गौतम, रणवीर सिंह कश्यप, गजराज सिंह विमल, डॉ. बीडी सिंह, रघुवीर सिंह, अमर सिंह यादव, मनोज सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में लल्लन बाबू एडवोकेट, केएस विधाता एडवोकेट, दामोदर सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, मुहर सिंह, दुर्गा दत्त उपाध्याय, डॉ. आरसी गोला, राजकुमार, सुरेश सिंह, अशोक देशमुख, सरफराज खान, इरशाद बाबू, शौबी कुरैशी, बाबू लाल अंबेडकर, निरोत्तम सिंह गौतम, शमी अख्तर, अशोक रत्न, प्रदीप सविता, देवेंद्र बघेल, अशोक देशमुख, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र शैलानी, जेपी सागर, रवेंद्र सिंह यादव, निजामुद्दीन, देवेंद्र राना, दिलबहार कुरैशी, हर्षकांत कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, डीपी सिंह, महेश, धारा सिंह, प्रदीप वाल्मीकि सहित काफी लोग मौजूद थे। सम्मेलन का संचालन बसपा जिला महासचिव महेश बाबू कुशवाहा ने किया।
---