फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरा बाइपास पर जुलाई से बनाना शुरू होंगे पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लहरा बाईपास के निकट चयनित भूमि पर जुलाई से पीएम योजना के तहत आवास बनने शुरू हो जाएंगे। आवास-विकास परिषद ने 144 आवासों के निर्माण की डीपीआर तैयार शासन को भेज दी है। करीब आठ करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से इन आवासों का निर्माण होगा।

शहर से देहात तक पीएम आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। अब शहरी योजना के तहत लहरा बाईपास पर आठ करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 144 आवासों का निर्माण जुलाई तक शुरू हो जाएगा। आवास-विकास परिषद के अधिकारियों ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी है। चार मंजिल में आवासों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास-विकास परिषद के अधिकारियों ने मिट्टी क्षमता आदि की भी जांच कर ली है, जो कि साढ़े आठ टन तक वजन आसानी से ले सकती है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इस मामले में आवास-विकास के असिस्टेंट इंजीनियर एके शर्मा का कहना है कि लहरा बाईपास के निकट 144 आवासों का निर्माण होगा। करीब 838 रुपये का प्राकलन तैयार किया गया है। जुलाई से काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें