न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के लाला का नगला में बुखार से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर इलाज के दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
कोतवाली सदर क्षेत्र के लाला का नगला निवासी तसलीम (20 वर्ष) पुत्र अरशद को दो तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया कि उसे मोहल्ले के ही एक डॉक्टर से दवा भी उस दिन दिलवा दी, लेकिन उससे ठीक नहीं होकर हालत और ज्यादा खराब हो गई। रविवार को उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती भी किया गया, यहां पर आराम मिलने के बाद परिवार के लोग उसे शाम को घर ले गए।
सोमवार को युवक की फिर से अचानक हालत गंभीर हो गई। उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। यहां पर मौजूद डॉ. जेके मल्होत्रा ने बताया कि युवक को परिवार के लोग गंभीर हालत में अस्पताल लाए थे। यहां पर उसका इलाज शुरू किया गया। इसी दौरान युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।