फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से कानुपर के लिये भाड़े पर ली ओला कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर के लिए भाड़े पर ली गई ओला स्विफ्ट कार को चार अज्ञात बदमाश मंगलवार की तड़के एटा रोड स्थित गांव बरई शाहपुर भट्टे के पास चालक को बांध कर कार व पांच हजार रुपये लूट ले गए। घटना के बाद चारों तरफ पुलिस ने सूचना देकर नाकेबंदी करा दी लेकिन कार का कोई पता नहीं चल सका। प्रकरण को लेकर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

जानकारी के अनुसार बादाम सिंह पुत्र लोकमन सिंह निवासी गांव बरौली उर्फ बड़ा गांव थाना ढोलना जनपद कासगंज दिल्ली में ओला कार चलाता है। उसने कोतवाली पर आकर बताया कि सोमवार की देर रात्र दिल्ली से कानपुर जाने के लिए उसकी ओला स्विफ्ट डिजायर कार को चार लोगों ने आठ हजार भाड़े पर लिया तथा कानुपर के लिए चल दिए। रास्ते में मंगलवार की तड़के जैसे ही कार एटा रोड स्थित गांव गढ़िया के नजदीक पहुंची तभी गाड़ी में सवार बदमाशों ने तमंचा निकाल कर उसकी कनपटी पर लगा दिया तथा कार को किसी लिंक रोड पर ले जाने की कहा।
विज्ञापन


भयवश वो कार को बरईशाहपुर लिंक रोड पर ले गया। वहां एक भट्टे के निकट कार को रोक कर उसे बंधक बना लिया तथा हाथ पांव बांध कर वीराने में फेंक कर चले गए। बदमाश कार, पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल लूट ले गए। चालक के शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तो पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना अन्य जनपदों को देकर चारों तरफ नाकेबंदी करा दी लेकिन कार का पता नहीं चला।
विज्ञापन


घटना को लेकर बताया गया है कि क़ुछ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस की कई पार्टी कार को बरामद करने के लिये गई हैं। चार अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें