फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ कार्यालय में हंगामा, अफसरों के सामने भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र में राशन की दुकान बहाल करने को लेकर दो पक्ष डीएसओ कार्यालय में अधिकारी के सामने ही भिड़ गए। जिससे अचानक हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा इतना जोर पकड़ लिया कि कलेक्ट्रेट के स्टाफ भी कार्यालय की ओर दौड़ पड़े।

करीब आधा घंटे हुए हंगामे के बाद बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गांव करील की एक दुकान को विभाग की ओर से सस्पेंड कर दिया गया था और इस दुकान को दूसरी नजदीकी दुकान से संबद्ध कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाएक दोनों पक्ष कलेक्ट्रेट स्थित डीएसओ कार्यालय में आमने सामने पहुंच गए और दुकान के संबद्धीकरण को खत्म कराने की सिफारिश शुरू कर दी। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों में अफसरों के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बाद कर्मचारियों के समझाने के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें