फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर एक दर्जन थोक उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के एक दर्जन थोक उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री पर जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार प्रतिबंध लगा दिया है। शनिवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी ने जिले के थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्टॉक रजिस्टर से लेकर अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

वित्तीय वर्ष पूरा होने के साथ साथ जिला कृषि अधिकारी ने शनिवार को जिले के थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ समीक्षा की। सभी उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। शासन के नए निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं विक्रेताओं को पॉस मशीन के जरिए उर्वरकों की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जिस उर्वरक विक्रेता पर जिस उर्वरक की बिक्री का लाइसेंस है, उस उर्वरक विक्रेता को थोक विक्रेता वही उर्वरक दें। उन्होंने कहा कि लाइसेंस के अनुरूप ही स्टॉक रखा जाए। इस मौके पर 12 उर्वरक विक्रेता गैरहाजिर रहे। इसे देख जिला कृषि अधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने सभी गैरहाजिर थोक विक्रेताओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें