न्यूज डेस्क अमर उजाला, हाथरस
मतगणना के बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और बाबुओं ने कार्यालयों में पुराने कामों को देखा। अधिकारियों ने आचार संहिता के बाद नए कामों को शुरू किए जाने को लेकर तैयारियों में जुटे रहे।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित ज्यादातर कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। गुरुवार को कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मतगणना कार्य में सुबह से रात तक व्यस्त रहे थे। इसके चलते कई कार्यालयों में तो शुक्रवार को कर्मचारी पहुंचे ही नहीं और जो कर्मचारी पहुंचे भी वो कर्मचारी दोपहर तीन बजे तक कार्यालयों से नदारद हो गए।
दूसरी ओर कार्यालयों में मौजूदा अधिकारियों और कर्मचारियों ने आचार संहिता की वजह से अधूरे पड़े कामों को पूरा किया और नए कामों की शुरुआत किए जाने को लेकर फाइलों को पूरा करने का काम किया, ताकि आचार संहिता के बाद तत्काल नए कामों को तेजी से शुरू किया जा सके।