फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लिखा राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को खत।-Hathras

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

सवर्ण-पिछड़ा एकता मंच के अध्यक्ष निशांत चौहान एवं कई युवाओं ने कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में जवानों की शहादत से आहत होकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को खून से खत लिखा है। इन लोगों ने पेशकश की है कि वह मानव बम बनकर पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हैं।

पत्र में लिखा गया है जब तब आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब नहीं दिया जाएगा, तब तक वह होश में नहीं आएंगे।
पत्र में कहा गया है कि जिस तरह पाकिस्तान की सरपरस्ती में मसूद अजहद और हाफिज सईद जैसे आतंक के आका मानव बम बनाकर आत्मघाती हमले की घटनाओं को अंजाम दिलाते हैं, जिसमें हमारे जवान शहीद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि आतंकवादियों से निपटने का एक ही रास्ता है कि उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाए। आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए निशांत चौहान और उनके साथियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मानव बम बनने की इच्छा जाहिर की है। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में गोविंद पुंढीर, अतिन पुंढीर, रामू ठाकुर, अमित पुंढीर, संदीप चौहान आदि हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें