न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर पंचायत पुरदिलनगर में सभासद और चेयरमैन लेन-देन को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। चेयरमैन ने सभासद के खिलाफ जबरन भुगतान करवाने पर रिश्वत में 35 हजार रुपये का चेक लेने से मना करने पर अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है। इधर, सभासद का आरोप है कि बिना वजह चेयरमैन फर्नीचर के भुगतान की फाइल को लटका रहीं थीं।
चेयरमैन द्वारा कोतवाली सिकंदराराऊ के प्रभारी निरीक्षक के नाम दी गई तहरीर में कहा गया है कि गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे उसके मेरे देवर रियाज खां ने सूचना दी कि कि वार्ड संख्या सात के सभासद मुकेश जाखेटिया फर्नीचर के भुगतान को लेकर उनसे बात करना चाहते हैं। उनके आवासीय ऑफिस में जाखेटिया ने कहा कि उनके लिखित और मौखिक कहने के बावजूद उन्होंने फर्नीचर का भुगतान नहीं किया है, जबकि ईओ ने बिना आपत्ति की भुगतान की फाइल उनके पास भेज दी है।
इस पर उन्होंने चेयरमैन ने कहा कि फाइल में पहले अभिलेखों को पूर्ण कराओ। अधूरी फाइल के आधार पर वह भुगतान नहीं करेगी। इस पर सभासद ने 35 हजार रुपये का चेक उनके सामने डाल दिया और कहा कि अधिकतम 45 हजार रुपये का भुगतान कराने आए हैं। जब भुगतान हो जाएगा तो वह 35 हजार रुपये नकद देकर अपना चेक वापस ले आएंगे। उन्होंने रिश्वत देने पर मुकेश जाखेटिया को डांटा तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। तेज आवाज सुनकर काफी लोग आ गए।
उन्हें देखकर जाखेटिया उनको जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कहा कि फर्नीचर का भुगतान नहीं हुआ तो उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इधर, मुकेश जाखेटिया का कहना है कि फर्नीचर उनके माध्यम से लिया गया था। काफी पुराना होने पर भी भुगतान नहीं किया जा रहा था। मजबूरी में चेक दिया। कुल मिलाकर मामला नगर पंचायत की कार्यशैली की तरफ इशारा कर रहा है कि सभासदों और चेयरमैन के मध्य क्या चल रहा है।