फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुल सका 154 साल पुराने घंटे का राज, दोनों बदमाश भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं खुल सका 154 साल पुराने घंटे का राज
विज्ञापन

दोनों बदमाश भेजे जेल, पुलिस के सवालों का नहीं दे सके जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। चर्च के एक घंटे की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस इन बदमाशों ने पूछताछ में यह स्पष्ट नहीं कर सकी कि आखिर यह घंटा उन पर आया कहां से।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को कोतवाली सदर पुलिस ने दो बदमाशों से करीब 40 किलो वजन का एक घंटा बरामद किया था। यह घंटा किसी चर्च का था और करीब 154 साल पुराना था। इस घंटे को बनाने वाली कंपनी लंदन की थी। यह जानकारी पुलिस काफी हैरानी में पड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इन दोनों युवकों योगेंद्र निवासी कांशीराम कॉलोनी और अमर सिंह निवासी रमनपुर को कई स्थानों पर ले गई, लेकिन इन दोनों ने पुलिस को सटीक जवाब नहीं दिया। इनका कहना था कि नगला अलगर्जी के निकट एक मिल में उन्हें यह घंटा मिला था। वहीं एक कबाड़े से भी घंटा मिलने की बात कही। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि दोनों युवकों को न्यायालय ने जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें