फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन दिन में आईं 152 शिकायतें, नगर पालिका परिषद की सबसे ज्यादा कंपलेंट

Mon, 06 Feb 2023 06:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम हेल्प लाइन पर तीन दिन में 152 शिकायतें दर्ज कराई हैं। शिकायतों की संख्या को देखकर खुद अधिकारी भी हैरान हैं। 
विज्ञापन
हेल्प लाइन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलो सर, हमारी गली में पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है। गली में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस तरह की शिकायतें इन दिनों हाथरस के कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम हेल्प लाइन आ रही हैं। महज तीन दिन में 152 लोगों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए किए गए हैं।

विज्ञापन


हाथरस नगर पालिका परिषद  की सबसे ज्यादा शिकायतें हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त हो रही हैं।  आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की संख्या में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में जलभराव, गंदगी सहित सामान्य जन समस्याओं के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। हेल्पलाइन नंबर के जारी होते ही महज तीन दिनों में 152 शिकायतें दर्ज हुई हैं। शिकायतों की संख्या को देखकर खुद अधिकारी भी हैरान हैं। 

शिकायत प्राप्त होने के बाद कंट्रोल रूम से संबंधित अधिकारी को शिकायत फारवर्ड कर दी जाती है। इसके बाद इस शिकायत के निस्तारण की आख्या मिलने पर शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाता है। वहीं दूसरी ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की शिकायतें भी अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर लगातार आ रहीं हैं। 
विज्ञापन


गड्ढे में फंसा टेंपो
शहर के कई इलाकों में अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइनों में लीकेज से गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। यह पाइप लाइन की टूट  गई हैं। स्थानीय श्यामकुंज में इसी तरह एक गड्ढे में सोमवार को एक टेंपो फंस गया। इस टेंपो को जैसे-तैसे धक्का मारकर वहां से निकाला गया।

गली में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई थी, कुछ समय बाद ही लीकेज शुरू हो गई है। इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर की है। -प्रवीन गौतम, आगरा रोड
श्याम कुंज में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस कारण सड़क भी बैठती जा रही है। इसकी शिकायत हेल्पलाइन पर की है। शिकायत के बाद सही होने का कार्य शुरू हो गया है। -गौरव, श्याम कुंज
विज्ञापन

हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम में सभी अधिकारियों के नंबर रखे गए हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित अधिकारी को शिकायत फारवर्ड की जाती है। -डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें