न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में धूमधाम के साथ डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा सोमवार निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा अध्यक्ष गयाप्रसाद बाबा ने पगड़ी व माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
शोभायात्रा शुभारंभ से पूर्व अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा सीयल खेड़ा संत आश्रम बगीची से शुरू होकर जामा मस्जिद चौराहा, चावड़ गेट, नयागंज, मोती बाजार, सादाबाद गेट, बसस्टैंड, घासमंडी, घंटाघर, बैनीगंज, कमला बाजार, बागला मार्ग, सासनी गेट, गांधी पार्क आदि मुख्य मार्गों से गुजरी। देर रात शहर में शोभायात्रा की धूम रही। शोभायात्रा में आगरा, हाथरस, हापुड़, मेरठ के आधा दर्जन बैंड व दर्जनों झांकियां व गदका पार्टी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बैंडबाजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे।
जय भीम जय भीम के नारे गूंज रहे थे। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। शोभायात्रा का बसस्टैंड, घासमंडी, सादाबाद गेट सहित जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जगह जगह जलपान कराया गया।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अगम प्रिय सत्संगी, लल्लन बाबू एडवोकेट, ब्रजमोहन राही, पप्पू प्रकाश, रामकिशोर बौद्धय, राज कुमार भास्कर, ललित कुमार विमल, गगन भारती, मूलचंद्र निम, मनीष कुमार कर्दम, संजय आजाद, राकेश विमल, सरदार सुरजीत सिंह, पंकज प्रेमाकर, प्रिंस आजाद, प्रवीन सिंह, सुनील कुमार, तिलक सिंह, सतीश कुमार सागर, योगेश, दिनेश देशमुख, केसी निराला, विजय सिंह प्रेमी आदि थे। सुरक्षा के लिहाज से काफी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।