फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में बदला मौसम का रूख, ठंडी हवाओं ने दिलाई भीषण गर्मी से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात मौसम का रूख फिर से बदल गया। देर रात तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक मौसम ठंडा बना रहा। इससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ी रही भीषण गर्मी से निजात मिल गई। इधर, देर शाम को फिर से आसमान में बादल छा गए। तेज आंधी और हवाएं चलनें लगीं।

मौसम के इस बदले हुए मिजाज को देखकर किसानों के दिलों की धड़कन एक बार फिर रूक गई। किसानों को खेतों में कटे पड़े गेहूं के लांक के भीगने का डर सताता रहा। हालांकि कई किसानों ने लाक को बचाने के इंतजाम भी किए। जिन किसानों की फसल कटी नहीं थी, उन्हें भी फसल में नुकसान की आशंका सताने लगी। इधर, तेज हवाओं के चलने की वजह से कई जगह बिजली महकमे की विद्युत लाइनें ब्रेक डाउन हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह फ्यूज जल गए तो कई जगह ऐसे फॉल्ट हुए, जिन्हें ढूंढने में कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। इस वजह से सोमवार की देर रात से लेकर मंगलवार की देर रात तक करीब 18 घंटे की बिजली कटौती का सामना लोगों को करना पड़ा। बिजली की कटौती की वजह से लोगों के काम धंधे भी प्रभावित हुए। जेई अमित कुमार ने बताया कि आंधी की वजह से लाइनों में कई जगह ब्र्रेक डाउन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें