फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस में मेहनत, अफसरों पर लक्ष्मी मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


एक जनवरी से शुरू हुई सरचार्ज समाधान योजना में बिजली अफसरों के प्रयास रंग लाए हैं। योजना के तहत महकमे ने हाथरस में 134 करोड़ रुपये की वसूली की है। जिले के पांच अफसरों का इसमें अहम योगदान बताया जा रहा है। निगम के एमडी ने अलीगढ़ जोन के तहत हाथरस के पांच उपखंड अधिकारियों को 51-51 हजार रुपये का ईनाम देकर सम्मानित किया है।

निगम के अफसरों ने ओटीएस में अच्छा काम करने वाले प्रदेश के सौ टॉप डिविजन का का चयन किया है, जिसमें दक्षिणांचल के 19 डिविजन शामिल हुए। जिले के डिविजन द्वितीय के मेंडू, मुरसान, डिविजन तृतीय के सासनी, हाथरस जंक्शन, डिविजन चतुर्थ के सादाबाद देहात के खंड के उपखंड अधिकारियों ने अच्छा बकाया हासिल किया है। करीब सवा लाख लोगों ने बकाया जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को जनवरी से अब तक 134 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इसके तहत निगम के एमडी ने जिले के पांच एसडीओ 51-51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है। इस मामले में एक्सईएन खानचंद्र का कहना है कि ओटीएस में जिले के पांच एसडीओ को 51-51 हजार रुपये की राशि ईनाम के रूप में दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें