फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर मरीज और चिकित्सक में हॉट टॉक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ। एक मरीज और उसके तीमारदारों और चिकित्सक के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर आए चिकित्सकों और अन्य मरीजों ने मामला तो शांत करा दिया, लेकिन मरीज ने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजकर अपने साथ हुई अभद्रता की शिकायत की है।

मुरसान रोड रामनगर सादाबाद निवासी आकाश शुक्ला पुत्र मुरारीलाल शुक्ला ने डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की है। शिकायती पत्र में आरोप है कि वह 10 अप्रैल को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गया था। वह पर्चा कटवाकर डॉक्टर साहब के कमरा नंबर चार में गया और वहां डॉक्टर को समस्या बताई। डॉक्टर ने उसे गोली लेने के लिए कहा, लेकिन उसने डॉक्टर को बताया कि वह गोली खाने में असमर्थ है, इसलिए कोई इंजेक्शन लिख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बात पर डॉक्टर साहब उखड़ गए और उल्टी सीधा व्यवहार करने लगे। डॉक्टर ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनका मानसिक उत्पीडन किया गया है। शिकायती पत्र में मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पीड़ित ने बताया कि उसके पास पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह का कहना है कि डॉक्टर मरीज को देखकर ही गोली या इंजेक्शन लिखते हैं। मरीज को उस वक्त गोली की जरूरत थी, न कि इंजेक्शन की। मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जबर्दस्ती कर रहा था। सूचना पुलिस को भी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें