न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर सोमवार को विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण समिति के अध्यक्ष ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना। इस दौरान आठ शिकायतें आई जिसमें छह का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया गया। दो शिकायतों को संबंधित खंडों को ट्रांसफर किया गया।
बता दें कि बिजली महकमे में हर माह लोक अदालत का आयेाजन किया जाता है। सोमवार को विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण समिति के अध्यक्ष मुकेश प्रकाश ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। मौके पर एक भी अधिशासी अभियंता की मौजूदगी न होने पर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर अश्वनी कुमार, कल्पक बाबू सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।