न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
एक शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार की सुबह जब प्रधानाचार्य का यह वीडियो वायरल हुआ, जिसमें प्रधानाचार्य एक लड़की से फेसबुक पर अश्लील चेट कर रहे हैं। वीडियो तीन भागों में बना है। पहले वीडियो में तीन मिनट, दूसरे में चार मिनट एवं तीसरे वीडियो में पांच मिनट तक लड़की से चेट करते हुए दिखाया गया है।
तीसरे वीडियो में प्रधानाचार्य ने उस लड़की से फेसबुक पर उसकी अश्लील फोटो भेजने की बात करता है। थोड़ी देर में वह लड़की अपने फोटो उसके पास भेज देती है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
लोग अलग-अलग एकत्रित होकर इस वीडियो को देखने लगे और प्रधानाचार्य को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे। सभी एकमत से कहते नजर आए कि जिस शिक्षण संस्था का मुखिया ऐसी घिनौनी हरकत कर सकता है, उस संस्था में बच्चों को पढ़ाने का कोई धर्म नहीं रह गया है। इस वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी गई।