फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क निर्माण के लिए शासन से मांगे 150 करोड़, इस माह के अंत तक मिल सकती है स्वीकृति

Mon, 04 Sep 2023 03:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस मुख्यालय को देहात के इलाकों और प्रमुख कस्बों जोड़ने वाले मार्गों की स्थिति बहुत ही खराब है।  हाथरस- जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए तो ग्रामीणों ने करीब एक माह तक धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले की गूंज शासन तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने इस सड़क के निर्माण के आदेश जारी किए थे। हालांकि अभी  बजट की स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
जर्जर हाथरस जलेसर रोड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस लोकनिर्माण विभाग ने जिले की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। सितंबर माह के अंत तक इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय को देहात के इलाकों और प्रमुख कस्बों जोड़ने वाले मार्गों की स्थिति बहुत ही खराब है।  हाथरस- जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए तो ग्रामीणों ने करीब एक माह तक धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले की गूंज शासन तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने इस सड़क के निर्माण के आदेश जारी किए थे। हालांकि अभी  बजट की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस सड़क से करीब 30 गांव जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


सासनी -नानऊ मार्ग से करीब 25 गांव, मथुरा-सादाबाद-जलेसर रोड 25 गांव, सासनी -विजयगढ़ रोड से 20 गांव जुड़े हैं। इन सड़कों के हालात भी किसी से छिपी नहीं हैं। सड़कें कच्चे मार्ग के रूप में परिवर्तित हो चुकी है। इन मार्गों के निर्माण के लिए भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किए। अब इन चार मार्गों के निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग ने शासन से 150 करोड़ रुपये मांगे हैं। लोनिवि को शसन स्तर से इन सड़कों के निर्माण के लिए इसी माह धनराशि स्वीकृत होने संकेत मिले हैं। अक्तूबर माह में इन सड़कों का निर्माण शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ से होंगे मरम्मत कार्य 

जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र सड़कों की हालत जर्जर होने की शिकायतें जनप्रतिनिधि भी शासन तक पहुंचा रहे हैं। अब इन सड़कों की मरम्मत कार्य कराने के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये जारी होने के भी संकेत मिले हैं। लोनिवि की ओर से विधानसभा क्षेत्र वार उन मार्गों का चिन्हांकन किया जा रहा है,  जहां  यातायात अधिक है। 
हाथरस से जलेसर तक जाने में करीब 2 घंटे का समय लग जाता है। एक तो सड़क छोटी है और दूसरी ओर पूरी सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार मांग उठ चुकी है। -गोपाल माहौर, लाढ़पुर
शहरी इलाकों को देहात क्षेत्रों से जोड़ने वाली ज्यादातर सभी सड़कें जर्जर हालात में हैं। इन सड़कों के निर्माण के लिए सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। -राजू सिंह, कैमार
चार बड़ी सड़कों के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से इसी माह में स्वीकृति मिलने के संकेत प्राप्त हो गए हैं। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएग।  -राजेश निगम, एक्सईन, लोनिवि 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें