न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इन दिनों चल रही ओटीएस में बिजली महकमा बिजली चोरों को भूल गया है। शहर से देहात तक चेकिंग अभियान धीमा हो गया है। इस कारण बिजली चोरी करने वाले मौज काट रहे हैं। इससे निगम का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
बता दें कि जिले में बड़े पैमाने पर पर चोरी हो रही है। इस कारण लाइन लॉस का ग्राफ 40 प्रतिशत है। बिजली चोरी को रोकने के लिए लगातार शासन से निर्देश आ रहे हैं। तब भी लाइन लॉस का कम नहीं हो रहा है। अब विद्युत वितरण निगम ने बकाया को लाने के लिए सरचार्ज समाधान योजना लागू की गई है।
बिजली अधिकारी बकाया को लाने के लिए शहर से देहात तक बकाया वसूली में व्यस्त हैं। इस कारण बिजली चोरी को रोकने के लिए चेकिंग अभियान नहीं चल पा रहा है। बिजली अफसरों की व्यस्तता के चलते बिजली चोरों की मौज आ गई है। अब विभागीय अधिकारी 15 फरवरी के बाद चेकिंग करने की योजना बना रहे हैं।