फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन में दौड़ा, 25 सौ वोल्ट का करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मार्च के अंत तक मथुरा से कासगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर बिजली से ट्रेनों का संचालन होगा। ओएचई लाइन के तार की चोरी को रोकने के लिए अलग-अलग स्थानों से 2,500 वोल्टेज का करंट लाइन में छोड़ा गया है।

बता दें कि मथुरा से कासगंज के बीच 65 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक पर ओएचई लाइन का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस लाइन को आए-दिन चोर निशाना बनाते थे। लाइन कटने के कारण संचालन तो प्रभावित हो ही रहा था, आर्थिक नुकसान भी हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन की सुरक्षा के लिए लिए आरपीएफ को मशक्कत करनी पड़ रही थी। अब खास बात यह है कि ओएचई में मेंडू से सिकंदराराऊ और हाथरस तक 2,500 वोल्टेज का करंट प्रवाहित हो गया है। मुरसान से सोनई तक करंट प्रवाहित हो गया है। कुछ हिस्सों में जल्द करंट प्रवाहित होगा। सभी रेलवे के खंभों पर खतरे से संबंधित प्लेट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें