न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। टेट की परीक्षा के अभ्यर्थी आधा घंटे पहले ही केंद्र पर प्रवेश पा सकेंगे। लेकिन प्रवेश आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही होगा। 18 नवंबर को होने वाली टेट की परीक्षा को लेकर डीआईओएस ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र का गेट 45 मिनट पहले ही खोला जाएगा। जबकि 30 घंटे पहले अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश कराया जाएगा।
परीक्षा कक्ष/हाल में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थी को वेबसाइट से डाउन लोड किया गया प्रवेश पत्र, फोटो युक्त आईडी, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की मूल कॉपी या फिर इंटरनेट की प्रति संबंधित संस्था के सक्षम अधिकारी से प्रमाणित कराकर अपने साथ लानी होगी। इन सभी प्रमाण पत्रों के बिना अभ्यर्थी को टेट में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।